हरिद्वार के कई मदरसों में गड़बड़ी, सख्ती के बाद 12 हज़ार छात्र अचानक हुए कम, अब होगी जांच
ब्यूरो
Posted no : 29/05/2026
हरिद्वार।
जिले में अवैध रूप से चल रहे चल रहे मदरसों की जांच के बाद छात्रों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है। यहां तमाम मदरसों में पढ़ने वाले करीब 12 हजार छात्र कम हो गए हैं। हाल ही में डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने लक्सर तहसील क्षेत्र में कई मदरसों की जांच की थी। जिसके बाद 23 मदरसों में अनियमितता पाए जाने पर उनके मिड डे मील और अन्य फंड पर रोक लगा दी गई थी। इसी दौरान 10 मदरसा संचालकों ने अपने मदरसे बंद करने की एप्लीकेशन भी शिक्षा विभाग को दी थी। आशंका है कि अचानक घटे 12 हज़ार छात्र इन्हीं मदरसों के हो सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा अमित कुमार चंद का कहना है कि सत्र बदलने पर हर साल छात्रों की संख्या में गिरावट देखी जाती है। जो जुलाई महीने में जाकर सामान्य होती है।
