हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर पत्रकार और छात्र सम्मानित

हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर पत्रकार और छात्र सम्मानित

ब्यूरो

Posted no : 30/05/2026

हरिद्वार।
हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर प्रेस क्लब हरिद्वार में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि और पत्रकारिता जगत के तमाम विद्वान और पत्रकार शामिल हुए। इस दौरान हिंदी पत्रकारिता के दो सौ सालों के इतिहास को लेकर चर्चा की गई। साथ ही मौजूदा समय में पत्रकारिता और उसकी चुनौतियां के बारे में भी पत्रकारों ने जिक्र किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे पत्रकारों और कई शिक्षण संस्थानों के पत्रकारिता के छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *