नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार देर रात ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में ये गिरफ्तारी हुई है। बृहस्पतिवार दोपहर को दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद शाम को करीब 7 बजे ईडी की टीम मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची। 2 घंटे तक चलिए पूछताछ के बाद देर रात ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर ईडी कार्यालय लेकर गई। शुक्रवार को ईडी अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान मौके पर बड़ी तादाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। जिसके लिए मुख्यमंत्री आवास के बाहर भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवान तैनात किए गए। आम आदमी पार्टी इसे सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग और बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रही है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री अतिशी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। वे इस्तीफा नहीं देंगे और जेल में रहकर ही सरकार चलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *