हरिद्वार।
हरिद्वार में केमिकल कारोबारी के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी का आज तीसरा दिन है। दर्जनों इनकम टैक्स अधिकारी ज्वालापुर की नंद विहार कॉलोनी स्थित एक मकान पर जांच कर रहे हैं। तीन दिनों की छापेमारी के दौरान टीम को करीब ढाई करोड रुपए कैश और जरूरी दस्तावेज मिलने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि केमिकल कारोबारी विकास गर्ग के कई शहरों में कारोबार है। उसकी फर्म में सैकड़ो करोड़ की टैक्स चोरी की सूचना पर आयकर की टीम व्यापारी के हरिद्वार समेत अन्य ठिकानों पर डेरा डाले हुए है।
