ऋषिकेश।
उत्तराखंड में आज सुबह एक हादसा हुआ है। ऋषिकेश से लंबगांव चंबा जा रही बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 30 से 35 यात्री सवार थे। गनीमत रही की दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों का रेस्क्यू किया। घायलों को 108 की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना नरेंद्रनगर रोड पर भद्रकाली के पास हुई है। इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कविंद्र सजवान ने जानकारी दी की जीएमओयू की बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई है। बस चंबा जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *