हरिद्वार।
आज बैसाखी का पर्व है। बैसाखी के मौके पर हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से श्रद्धालु हर की पैड़ी पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। बैसाखी के दिन स्नान का खास महत्व है। इसीलिए श्रद्धालु पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान और दान पुण्य कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 16 जोन और 38 सेक्टर में बांटा गया है। ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। शाम तक करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के हरकी पैड़ी पर पहुंचने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *