हरिद्वार।
हरिद्वार में हर की पैड़ी से बच्चा चुराने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 1 साल के बच्चे को भी सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया है। 9 अप्रैल को नाई सोता घाट से भिक्षा मांगने वाली एक महिला का 1 साल का बच्चा गायब हो गया था।

सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति और एक महिला बच्चे को ले जाते हुए नजर आए। मामले में पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 5 दिनों तक चली खोजबीन के बाद पुलिस ने रुड़की के एक होटल से महिला और पुरुष को धर दबोचा साथ ही बच्चे को भी बरामद कर लिया।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के दोनों सदस्य बच्चों को बेचने और भीख मंगवाने के लिए बच्चों को चुराते हैं। दोनों आरोपी यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं। गौतलब है की हाल ही में हरकी पैड़ी से बच्चा चोरी होने के दो घटनाएं हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *