हरिद्वार।
आज बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी के मौके पर लोग पवित्र नदियों स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। हरिद्वार में हर की पैड़ी पर भी सुबह 4 बजे से श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। हर की पैड़ी पर पहुंच रहे श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद दान पुण्य करते हैं। बसंत पंचमी पर पीली वस्तुएं दान की जाती है। मान्यता है कि गंगा में स्नान कर मां सरस्वती की आराधना करने से बुद्धि बल और प्रतिभा बढ़ती है।
