हरिद्वार।
हरिद्वार में जंगली हाथियों का आबादी क्षेत्र में घुसने का सिलसिला जारी है। आज सुबह करीब 6 बजे एक जंगली हाथी ज्वालापुर कोतवाली के पास चहल कदमी करता हुआ नजर आया। सड़क पर विशालकाय हाथी को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने जंगली हाथी की वीडियो भी बनाई। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई तो वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि हाथी को जंगल की ओर भेज दिया गया है। संभवत हाथी रास्ता भटक कर यहां आ गया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *