हरिद्वार।
हरिद्वार में कांग्रेस ने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर न्याय यात्रा निकाली। ऋषिकुल चौक से शंकर आश्रम चौक तक निकाले गए मार्च में कांग्रेसी नेता काफी आक्रामक दिखे। विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

हरिद्वार कांग्रेस के नेताओं के मांग है कि अंकिता भंडारी प्रकरण की हाई लेवल जांच होनी चाहिए। और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कथित वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग भी की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आवाज उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *