हरिद्वार।
सड़क जाम कर हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक के पास कल हिंदू वादी संगठनों के कुछ लोगों ने गाय के अवशेष लेकर सड़क जाम की थी। हंगामा कर रहे लोग गौ हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सिडकुल थाने में 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही सड़क जमकर हंगामा करने वाले लोगों को चिन्हित भी किया जा रहा है।

प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *