पुलिस को हेकड़ी दिखाने वाले ऑडी सवार लोगों पर एक्शन, मुकदमा दर्ज

पुलिस को हेकड़ी दिखाने वाले ऑडी सवार लोगों पर एक्शन, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो

Posted no : 16/06/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में ऑडी कार सवार लोगों के द्वारा ट्रैफिक ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को धमकाने और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दिल्ली से आए पति-पत्नी और एक अन्य शख्स के खिलाफ पुलिस ने कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल सोमवार को सोमवती अमावस्या के स्नान के दौरान शहर भर में जाम की स्थिति थी। कनखल के देश रक्षक चौक पर पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही थी। इस बीच वीआईपी नंबर की ऑडी कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की दरोगा और पुलिस कर्मियों से बहस हो गई। इसके बाद कार सवार लोगों ने पुलिस कर्मियों को धमकाना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले क्षतिज बाली, संकेत वाली और क्षतिज की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *