हरिद्वार।
खड़खड़ी में स्थित सुखी में जंगल से निकलकर हाथियों झुंड आ धमका। इस झुंड में शामिल तीन नन्हे हाथी अठखेलियां करते नजर आए। हाथियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ये नजारा अपने मोबाइल में भी कैद किया। हाथियों की अठखेलियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि सुखी नदी में नौ हाथी घूमते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि खड़खड़ी क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटा हुआ है और अक्सर जंगली हाथी आबादी में घुसते नजर आते रहते हैं।
