हरिद्वार।
वोटिंग के दौरान हरिद्वार से एक बड़ी खबर आई। यहां एक बुजुर्ग शख्स ने ईवीएम का विरोध करते हुए ईवीएम मशीन को उठाकर पटक दिया। घटना ज्वालापुर इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ की है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग शख्स ने ईवीएम मशीन को उठाकर पटक दिया। हालांकि चुनाव ड्यूटी में मौजूद कर्मचारियों ने बुजुर्ग को तुरंत रोका और सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया गया है। मतदान सुचारू ढंग से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *