हरिद्वार।
हरिद्वार में पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां स्थित एक निजी एटीएम में आरोपी एटीएम मशीन में गड़बड़ कर पैसे निकालने की फिराक में था। तभी आरोपी को ट्रेस कर रही टेक्निकल टीम ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपी कई जगहों पर एटीएम मशीन में गड़बड़ी कर और लोगों की मदद करने के नाम पर ठगी कर चुका है। पुलिस को आरोपी के पास से कुछ एटीएम कार्ड मिले हैं। जगजीतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज चरणजीत सिंह ने जानकारी दी कि रुड़की के रहने वाले आरोपी शहरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *