हरिद्वार।

हरिद्वार के रोशनाबाद में जंगली हाथी का उत्पात देखने को मिला। यहां कोर्ट और जिला कलेक्ट्रेट परिसर में घुसे हाथी ने उत्पात मचाते हुए कलेक्ट्रेट की बाउंड्री वॉल को नुकसान भी पहुंचाया। कलेक्ट्रेट परिसर में जंगली हाथी को देख वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर भागने लगे। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने हवाई फायर कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। गौरतलब है कि हरिद्वार में कोर्ट और जिला कलेक्ट्रेट परिसर जंगल से सटा हुआ है। इस क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवरों की चहल कदमी सामने आती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *