हरिद्वार।
हरिद्वार में शहर के बीचो-बीच शॉपिंग मार्ट में आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां चंद्राचार्य चौक के पास स्थित वन इंडिया शॉपिंग मार्ट में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर शॉपिंग मार्ट में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान मार्ट के कर्मचारियों ने आग बुझाने वाले यंत्रों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और फायर टेंडर के जरिए को पूरी तरह शांत किया गया। आग लगने का कारण एसी का कंप्रेशर फटना बताया जा रहा है। गनीमत रही की आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *