हरिद्वार।
संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पारित होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले जिन जमीनों पर भू माफियाओं का कब्जा था, पंचायत और देवस्थानों की जमीनों को वक्फ बोर्ड में शामिल कर लिया जाता था। अब उन जमीनों पर सरकार का नियंत्रण होगा और जनहित के और विकास के कामों में उनका इस्तेमाल किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद इस तरह के कई हजार मामले सामने आए हैं अब हम उन सभी मामलों की जांच कराएंगे।

विपक्ष कर रहा तुष्टिकरण की राजनीति

विपक्ष के विरोध के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक काम किए जा रहे हैं। जिस देश की तरक्की होगी। वहीं प्रदेश में कई स्थानों के नाम बदले जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप लोगों के प्रस्ताव पर नाम बदले गए हैं। निकट भविष्य में भी ऐसे अच्छे कामों की संभावनाएं बनी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *