हरिद्वार।
हरिद्वार में लाखों का गड़बड़झाला करने वाले ग्राम विकास अधिकारी से सरकारी धन की वसूली की जाएगी। साल 2017-18 में बहादराबाद ब्लॉक के सजनपुर पीली ने बनाए गए आंगनवाड़ी केंद्रों में खर्च हुए 5 लाख रुपए को तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी रहे दिनेश कुमार सैनी ने 10 लाख रुपए दर्शा दिया और ठीक से पैसे का हिसाब भी नहीं दिया।

सीडीओ आकांक्षा कोंडे द्वारा निर्देश दिए जाने पर हुई जांच में सच्चाई का खुलासा हुआ। जिसके बाद सीडीओ ने आरोपी अधिकारी के वेतन से 5 लाख 13 हजार रुपए की वसूली करने के आदेश दिए हैं।सीडीओ आकाश कोंडे ने बताया कि खंड विकास अधिकारी नारसन को ये धनराशि एक मुश्त या दिनेश कुमार सैनी के वेतन से मासिक वसूली करने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *