यूकेपीएससी ने जारी किया पीसीएस एग्जाम 2024 का रिजल्ट, 182 युवा बने अफसर
ब्यूरो
Posted no : 02/06/2026
देहरादून।
लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। 2024 में हुए पीसीएस एग्जाम को पास कर 182 अभ्यर्थी अधिकारी बन गए हैं। जिसमें 9 अभ्यर्थी डिप्टी कलेक्टर और 10 अभ्यर्थी डिप्टी एसपी बने हैं। पीसीएस परीक्षा 2024 में उधम सिंह नगर जिले की जसमीत कौर ने टॉप किया है। अफसर बने युवाओं की होमगार्ड डिप्टी कमांडेंट, एआरटीओ, उप शिक्षा अधिकारी, असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर, समेत कई अहम पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यूकेपीएससी ने सोमवार को आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया है।
