हादसे का शिकार हुई श्रद्धालुओं की बस, एक महिला की मौत 38 घायल
ब्यूरो
Posted no : 01/06/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में राजस्थान के यात्रियों की बस हाईवे पर पलट जाने से 38 यात्री घायल हो गए। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। हादसा सोमवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हुआ, जब शांतिकुंज के पास से सर्विस लेन से गुजर रही बस हाईवे की ओर मुड़ रही थी। इस बीच रायवाला की ओर से आ रहे हैं एक डंपर ने बस को टक्कर मार दी। जिसके बाद बस हाईवे पर पलट गई और डंपर भी ढाबे में जा घुसा। हादसे का शिकार हुई बस निजी कंपनी की है, जो राजस्थान के यात्रियों को हरिद्वार लेकर आई थी। ये सभी यात्री सोमवार को वापस लौट रहे थे।
पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाकर ट्रेफिक क्लियर कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बस और डंपर दोनों के चालकों के लापरवाही उजागर हो रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।
