घर से नाराज महिला फ्लाईओवर से कूदी, गंभीर घायल

घर से नाराज महिला फ्लाईओवर से कूदी, गंभीर घायल

ब्यूरो

Posted no : 31/05/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में गुस्से में घर से निकली एक महिला ने ऊंचे फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला का इलाज एम्स ऋषिकेश चल रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक महिला करीब 30 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से कूद कर सड़क पर गिरती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद वहां पर अफरातफरी मच गई। मामला कनखल थाना क्षेत्र के प्रेम नगर फ्लाईओवर का है। बताया जा रहा है कि 25 साल की प्रियंका जो दिल्ली के रानीगंज की रहने वाली है। पति से अनबन के बाद घर से निकल गई थी और 2 दिन तक हरिद्वार में भटकती रही।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *