औचक निरीक्षण: चंडी देवी मंदिर परिसर में गंदगी देख नाराज हुए दर्जाधारी मंत्री, रोपवे कंपनी को सख्त चेतावनी

औचक निरीक्षण: चंडी देवी मंदिर परिसर में गंदगी देख नाराज हुए दर्जाधारी मंत्री, रोपवे कंपनी को सख्त चेतावनी

ब्यूरो

Posted no : 06/07/2026

हरिद्वार।
इको टूरिज्म बोर्ड के उपाध्यक्ष और दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जन्मदग्नि ने हरिद्वार के विश्व प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर रोपवे मार्ग और दुकानों के आसपास गंदगी मिलने पर राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रोपवे कंपनी को फटकार लगाई साथ ही दुकानदारों से भी मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की बात कही। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली साथ ही श्रद्धालुओं से संवाद भी किया।

राज्य मंत्री ने कहा कि सभी जिम्मेदार लोगों को 3 दिनों के भीतर मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। जमदग्नि ने कहा कि उन्हें चंडी देवी मंदिर परिसर और आसपास गंदगी होने की शिकायतें है मिल रही थी। जिसके बाद ये औचक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने और मंदिर परिसरों में साफ सफाई बनी रहे इसके लिए निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *