हरिद्वार।
सुल्तानपुर में हजारों उपद्रवियों के इकट्ठा होकर नारेबाजी करने के बाद पुलिस संवेदनशीलता बरत रही है। पुलिस ने देर रात सुल्तानपुर में पैदल मार्च किया। एसएसपी के निर्देश पर को सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने सुल्तानपुर में चहल कदमी की। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की वहीं संदिग्ध घूम रहे लोगों से पूछताछ भी की। आपको बता दें की महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के मोहम्मद पर दिए गए बयान के बाद हरिद्वार में कई जगहों पर नरसिंहानंद के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। वहीं शुक्रवार की शाम को सुल्तानपुर में भी मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी की थी।
