हरिद्वार।
जगजीतपुर में जंगली हाथी लगातार पहुंच रहे हैं। यहां लक्सर हाईवे पर जंगली हाथी के आने से अफरा तफरी मच गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सुबह के वक्त की बताई जा रही है। जब एक जंगली हाथी सड़क पर आ धमका और रोड पर दोनों और जाम लग गया। हाथी चहलकदमी करता हुआ शराब के ठेके तक जा पहुंचा। गनीमत रही कि सुबह के वक्त ठेका बंद था और वहां भीड़भाड़ नहीं थी। इस बीच हाथी कुछ लोगों को दौड़ाता हुए भी नजर आया। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में आए दिन जंगली हाथी पहुंच रहे हैं। हालाकि हरिद्वार के डीएफओ लोगों से ही बचकर चलने की अपील करते नजर आ रहे हैं।
