हरिद्वार।
हरिद्वार के रोशनाबाद में एक घर में सिलेंडर फट जाने से आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई और घर के सदस्यों ने बमुश्किल बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर लीकेज हो जाने से घर में आग लगी है। गनीमत रही की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।
