हरिद्वार।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लालढांग में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने की मुख्यमंत्री की घोषणा की थी, हालाकि इस घोषणा पर कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी है। जिससे हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत नाराज हैं और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रही हैं।

विपक्ष के विधायकों के साथ भेदभाव 

विधायक अनुपमा रावत का कहना है कि उनकी विधानसभा का ये क्षेत्र अति पिछड़ा क्षेत्र है। यहां इंडस्ट्रियल एरिया विकसित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2021 में यहां सिडकुल बनाए बनाए जाने की घोषणा की थी। लेकिन अधिकारियों के लापरवाही के चलते कवायद आगे नहीं बढ़ सकी है। विधायक अनुपमा रावत ने विपक्ष के विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *