हरिद्वार।
पतंजलि योगपीठ के सुमधु एप्लीकेशन की शहद में शुद्धता और गुणवत्ता को परखने की आई बेस्ड तकनीक को प्रथम पुरस्कार मिला है। राष्ट्रीय सूक्ष्म लघु एवं माध्यम संस्थान हैदराबाद की ओर से आयोजित वैज्ञानिक मधुपालन राष्ट्रीय संगोष्ठी में सुमधु ऐप को प्रथम पुरस्कार दिया गया है।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर की शुद्धता के लिए शहर के छत्ते से लेकर शहर के डिब्बो की पैकिंग तक पारदर्शी रूप से मापने के लिए पतंजलि ऐप को यह महत्वपूर्ण पुरस्कार मिला है। इस संगोष्ठी में देशभर की कई नामी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी में शहद की शुद्धता और गुणवत्ता के लिए अनेक उपायों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें पतंजलि द्वारा उपयोग में लाई जा रही आई आधारित तकनीक को शहर की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के लिए ही सर्वोत्तम माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *