हरिद्वार।
हरिद्वार में ज्वैलर्स शॉप पर गहने खरीदने गई महिला के पर्स से एक महिला ने पैसे उड़ा दिया। चोरी की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिला का दावा है कि उसके पर्स से 2 लाख रुपए चुराए गए है। घटना ज्वालापुर क्षेत्र के विष्णु ज्वेलर्स शॉप की है जहां अपने बेटे की शादी के लिए एक महिला ज्वैलरी खरीदने पहुंची थी।

इस बीच वहां पहले से मौजूद एक महिला ने मौका पाकर उसके पर्स से पैसे उड़ा दिए। सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चोरी करने वाली महिला कितने शातिराना ढंग से पर्स से पैसे निकल रही है, और फिर वहां से रफू चक्कर हो गई। ज्वालापुर कोतवाली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि चोरी करने वाली महिला की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed