हरिद्वार।
हरिद्वार में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है। शुक्रवार को बच्ची का शव रेलवे टनल के पास क्षत विक्षत हालत से मिला है। पुलिस बच्ची के साथ रेप कर हत्या की आशंका जता रही है। देर शाम बच्ची के पिता ने हरिद्वार नगर कोतवाली पहुंचकर अपने ही एक परिचित सूरज पर बच्ची को ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार सुबह बच्ची का शव मिलने से सनसनी मच गई। एसएसपी समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि पुलिस आरोपी सूरज की तलाश में जुटी हुई है। बच्ची के पिता और आरोपी झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और कूड़ा बीनने का काम करते हैं।
