हरिद्वार।
हरिद्वार के ज्वालापुर से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां छोटी बच्चियों के रोने और बिलबिलाने से गुस्साई एक मां ने अपनी 6 महीने की दो जुड़वा बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के धीरवाली की है जहां टिहरी के चंबा के रहने वाले महेश सकलानी सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।

महेश सकलानी की पत्नी ने 6 महीने पहले दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बच्चियों की मौत के बाद पूछताछ में महिला के बयानों में काफी विरोधाभास नजर आया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने की हत्या किए जाने के बात कबूली। मां के द्वारा ही अपनी बच्चियों की गला घोट कर हत्या करने के मामले से सनसनी मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *