हरिद्वार।
भेल में रोड पर अचानक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसकी जद में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। खराब मौसम के चलते पेड़ अचानक सड़क के बीचो-बीच गिर पड़ा। इस दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूटी पर सवार दो महिलाएं उसकी जद में आ गईं। जिसमें आंचल नाम की एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला सोनिया गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने पेड़ को काटकर हटाया जिसके बाद ट्रैफिक को सुचारू करवाया जा सका। घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल की मेन रोड पर स्थित गांधी पार्क के पास की है। मृतक महिला टीबड़ी की रहने वाली की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *