हरिद्वार।
हरिद्वार के रुड़की में उमेश कुमार और चैंपियन विवाद के बीच हुए बवाल पर पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे बड़ी चूक बताया है। जिससे पुलिस असहज नजर आ रही है। एक इंटरव्यू के दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकरण में पुलिस ने लापरवाही बरती इसलिए विवाद इतना आगे बढ़ा। अगर पुलिस पहले से सचेत रहती तो नौबत यहां तक नहीं पहुंचती।
पुलिस की कार्यशाली से नाखुश त्रिवेणी सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर उन्होंने डीजीपी से भी बात की। उम्मीद है कि नए डीजीपी के आने से पुलिस की कार्यशैली सुधरेगी। वहीं हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने इसे राजनीतिक टिप्पणी बताते हुए सफाई दी कि हरिद्वार पुलिस ने पूरी निष्पक्षता के साथ कानूनी कार्रवाई की है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समय-समय पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहते हैं।
