हरिद्वार।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार पहुंचकर जट बहादुरपुर गांव स्थित रविदास मंदिर में मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविदास जयंती पर भंडारे में भोजन करने को लेकर हरीश रावत ने तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा नेताओं को भी संत रविदास का महत्व समझ में आ रहा है। साथ ही हरीश रावत ने कहा कि 2024 में जब परिवर्तन होगा तो पूरे देश में रविदास जयंती के दिन छुट्टी की जाएगी। वहीं अन्य राज्यों में यूसीसी लागू किए जाने के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें असफल हैं वहां अपनी कमियों को छुपाने के लिए यूसीसी जैसे कानून को लागू किया जा रहा है। इसका जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *