हरिद्वार।
बहादराबाद स्थित फार्म हाउस में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। बहादराबाद-धनौरी रोड पर स्थित फार्म हाउस में कर्मचारियों ने जैसे ही अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद विशाल काय अजगर का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। इस फॉर्म हाउस में आए दिन शादी समारोह और अन्य आयोजन होते रहते हैं। गनीमत रही कि आज यहां कोई कार्यक्रम नहीं था वरना लोगों के बीच अफरा तफरी मच सकती थी।
