हरिद्वार।
नए साल का आगाज हो गया है। दुनिया भर में लोग साल 2024 की शुरुआत नए उत्साह और उमंग के साथ कर रहे हैं। 31 दिसंबर की मध्य रात्रि से नव वर्ष की शुभकामनाओं का दौर भी शुरू हो गया है। लोग पूजा अर्चना और नदियों में स्नान करके नए साल का शुभारंभ कर रहे हैं। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर भी नए साल के दिन लोगों में खासा उत्साह देखा गया है। यहां दूर-दराज से पहुंचे लोग पवित्र हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर नए साल का आरंभ कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि आने वाला साल उनके और दुनिया भर के लिए नई समृद्धि और उपलब्धियां लेकर आएगा। समाज की बेहतरीन और समृद्धि के लिए जो भी प्रयास किया जा रहे हैं वे सभी सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *