हरिद्वार।
लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई प्रोग्राम चला रहा है। मंगलवार को हरिद्वार में जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्ट्रेट से रवाना हुआ ये वाहन जिले के कई स्थानों पर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई स्तरों पर जागरूकता अभियान चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *