हरिद्वार।
मनसा देवी मंदिर पर रोड पर अजगर आ जाने से अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में वन विभाग की क्यूआरटी टीम को बुलाया गया। जिसके बाद वन विभाग के टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे मनसा देवी मंदिर मार्ग का है जहां कई प्रसाद और खिलौने की दुकान भी हैं। जंगल से निकलकर करीब 10 फीट लंबा एक अजगर यहां आ पहुंचा। अजगर को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर कर रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
