हरिद्वार।
हरिद्वार में मलबा गिरने से तीन बाइक सवार बाल बाल बच गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें लगातार हो रही बारिश के चलते हर की पैड़ी-भीमगोडा रोड पर अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा। मलबे की जद में नीचे से गुजर रहे तीन बाइक सवार आ गए और उनकी बाइक भी गिर गई। बाइक सवारों ने बमुश्किल भाग कर अपनी जान बचाई।
इस दौरान रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों में भी अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही की मलबे में गिरे पत्थर तीनों में से किसी को नहीं लगे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बाइक गिरने से तीनों युवकों को को हल्की चोट आई है। हर की पैड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने जानकारी अच्छी घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लैंडस्लाइड वाले इलाके में लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।
