हरिद्वार।
हरिद्वार में एआई के जरिए फेक वीडियो बनाकर लाइक और फॉलोअर बढ़ाने वालों पर पुलिस सख्ती कर सकती है। गंगा के बढ़े जलस्तर और हरकी पैड़ी को लेकर कुछ ब्लॉगरो के द्वारा एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर करने का पुलिस ने संज्ञान लिया है। जिसके बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ऐसे ब्लॉगरो को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। आपको बता दें कि हरिद्वार में कई ब्लॉगर फेक वीडियो और भ्रामक जानकारी के साथ सोशल मीडिया पेज चला रहे हैं। जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।
AI FAKE VIDEO
