हरिद्वार।
शांतरशाह गैंगरेप हत्या मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हरिद्वार के डीएम को ज्ञापन सौंपा है। हरिद्वार जिले के सभी पांच कांग्रेस विधायकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ित को मुआवजा दिए जाने और कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मामले में आरोपी भाजपा नेता को सरकार संरक्षण दे रही है यही कारण है कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यशपाल आर्य ने आरोपी भाजपा नेता आदित्य राज सैनी पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी की अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो 15 जुलाई के बाद वे कांग्रेस विधायकों के साथ हरिद्वार जिला कलेक्ट्रेट में धरना शुरू करेंगे। इस दौरान विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान अहमद, विधायक रवि बहादुर, विधायक अनुपमा रावत और विधायक वीरेंद्र जाति समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *