लक्सर।
जमीनी विवाद के चलते लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर गांव में एक ग्रामीण की हत्या से सनसनी मच गई। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी और बाजार चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने कोतवाली के नजदीक शव रखकर हंगामा किया। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने के साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। शाम को एसएसपी के आश्वासन पर ग्रामीण शव का दाह संस्कार करने को राजी हुए। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि इस मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई कर जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *