हरिद्वार।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांवड़ मेले को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य मठ पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा में डीजे बजाने और हुड़दंग करने का कोई नियम नहीं है। कावड़ यात्रा को आधुनिक स्वरूप ना दिया जाए। उत्साह बनाए रखने के लिए पारंपरिक वाद्य यंत्रों का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन डीजे बजाकर कावड़ यात्रा करना राजनीति का काम हो सकता है पर धर्म का नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *