हरिद्वार।
शांतरशाह गैंगरेप-हत्याकांड मामले में कांग्रेस सरकार को घेर रही है, वहीं हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस नेताओं को साल 1995 में दिल्ली में हुए नैना साहनी हत्याकांड की याद दिलाई है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस अगर इतनी ही संवेदनशील है तो यूथ कांग्रेस के एक नेता द्वारा नैना साहनी को तंदूर में जलाने वाले हत्याकांड को भी याद कर लें। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने शांतरशाह मामले में संतोषजनक कार्यवाही की है। पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दिया गया है।

कांग्रेस की भी राज्य और देश में सरकार रही है अगर उनसे पीड़ितों को मुआवजा देने का हिसाब मांगा जाए वे बगले झांकने लगेंगे। वहीं हरिद्वार के राज्य अतिथि गृह डाम कोठी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अबोध बालक बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की हरकतें अबोध बालक जैसी हैं। सांसद ने उनका आचरण अमर्यादित रहा है। इस दौरान हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशोतोष शर्मा, उपाध्यक्ष लव शर्मा समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *