हरिद्वार।
संघ प्रमुख मोहन भागवत के मंदिर मस्जिद वाले बयान पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी प्रतिक्रिया दी है। शीतकालीन चार धाम यात्रा संपन्न कर हरिद्वार के चंडी घाट पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि मोहन भागवत का बयान सुविधा के अनुसार दिया बयान है। क्या जो लोग आज सत्ता में बैठे हैं वे मंदिर और मस्जिद की राजनीति करके नेता नहीं बने हैं? अगर हिंदुओं पर अतीत में कोई अत्याचार हुआ है और उसका आज संज्ञान लिया जा सकता है तो जरुर लिया जाना चाहिए। आपको बता दे की पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि कुछ लोग हिंदुओं के नेता बनने के लिए मंदिर मस्जिद की राजनीति कर रहे हैं। हर मस्जिद के अंदर मंदिर खोजना ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *