जंगल सफारी के शौकीनों का नया केंद्र झिलमिल झील, इस साल पहुंचे रिकॉर्ड सैलानी
ब्यूरो
Posted no : 05/07/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार वन विभाग का झिलमिल झील रिजर्व फॉरेस्ट जंगल सफारी का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। इस साल यहां रिकॉर्ड 16 हज़ार से ज्यादा देसी और विदेशी सैलानी नैसर्गिक वातावरण का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं। पिछले 5 सालों में यहां पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे वन विभाग की कमाई में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले साल जहां वन विभाग को झिलमिल झील की जंगल सफारी से करीब 31 लाख रुपए की आमदनी हुई थी, वहीं उस साल ये बढ़कर 53 लाख रुपए पहुंच गई है।
झिलमिल झील रिजर्व फॉरेस्ट मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों वाले कई स्थानों के साथ असंख्य वन्य जीवों का निवास स्थल भी है। इसीलिए ये जंगल सफारी के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि मानसून सीजन के लिए 30 जून को झिलमिल झील की जंगल सफारी बंद कर दी गई है। 15 अक्टूबर के बाद सैलानियों के लिया जंगल सफारी फिर शुरू कर दी जाएगी।
