नई दिल्ली।
सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री परोस रहे कई प्लेटफॉर्म्स पर सरकार का चाबुक चला है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऐसे 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 57 सोशल मीडिया हैंडल 10 एप और 16 यूट्यूब चैनलों पर पाबंदी लगा दी है जो यूजर्स को धड़ल्ले से अश्लील सामग्री परोस कर अपनी फॉलोइंग बढ़ा रहे थे। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स मिले हैं। जबकि सोशल मीडिया हैंडल्स के फॉलोअर भी लाखों में थे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्रिएटिविटी और अभिव्यक्ति की आड़ में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ये सभी प्लेटफॉर्म्स रचनात्मकता की आड़ में अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *