रैपीडो कंपनी के खिलाफ हिंदूवादी संगठन मुखर, कार्रवाई की मांग

रैपीडो कंपनी के खिलाफ हिंदूवादी संगठन मुखर, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो

Posted no : 13/05/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में गंगा घाट के पास नॉनवेज की डिलीवरी को लेकर हिंदूवादी संगठन का विरोध बढ़ता जा रहा है। नगर निगम प्रशासन द्वारा रैपिडो कंपनी को नोटिस जारी किए जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं और संतों ने रैपिडो कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। बुधवार को परशुराम चौक पर कंपनी प्रबंधन का पुतला फूंका और निगम की कार्रवाई को भी ना काफी बताते हुए नाराजगी जताई।

संगठन के अध्यक्ष अधीर कौशिक का कहना है कि गंगा तट के आसपास नॉनवेज की डिलीवरी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। आज नॉनवेज डिलीवर हो रहा है, कल घातक संदिग्ध पदार्थों की डिलीवरी भी हो सकती है। मांग की गई कि गंगा किनारे नॉनवेज की डिलीवरी रोक लगनी चाहिए और रैपिडो कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। संतों ने कहा कि अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कंपनी के ऑफिस का घेराव किया जाएगा।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *