गंगा में जा घुसा ब्रांड न्यू ट्रैक्टर, पुलिस ने किया ये एक्शन

गंगा में जा घुसा ब्रांड न्यू ट्रैक्टर, पुलिस ने किया ये एक्शन

ब्यूरो

Posted no : 14/05/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में अजब गजब नजारा दिखाई दिया। जब शोरूम से निकलकर आया एक नया ट्रैक्टर गंगा में समा गया। दरअसल लक्सर के रहने वाले एक किसान ने नया ट्रैक्टर खरीदा था और बैरागी कैंप क्षेत्र की ओर से जाने वाले रास्ते के एक घाट पर ड्राइवर को ट्रैक्टर की पूजा करने के लिए भेजा। लेकिन घाट पर ड्राइवर ट्रैक्टर को कंट्रोल नहीं कर पाया और ट्रैक्टर सीधा गंगा में जा घुसा। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रैक्टर की चपेट में कोई नहीं आया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को निकाला गया। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर का ड्राइवर तो फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक का तगड़ा चालान काटा।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *