राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हरिद्वार टीम का चयन, ​हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ियों का दबदबा

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हरिद्वार टीम का चयन, ​हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ियों का दबदबा

ब्यूरो

Posted no : 07/07/2026

​हरिद्वार।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन हरिद्वार के द्वारा आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 (सेलेक्शन टूर्नामेंट) का हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में अंडर-11 से लेकर ओपन वर्ग तक के शटलरों ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस चयन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब आगामी राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

​प्रतियोगिता में हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अकादमी के शटलरों ने शानदार खेल दिखाते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन की वहां मौजूद खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने जमकर सराहना की।

​समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे सीडीओ ने भी सराहा

प्रतियोगिता के समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हरिद्वार के सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा: ​”खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।”

​प्रतिभाओं को मंच देना मुख्य उद्देश्य

​बैडमिंटन कोच उमंग कौशिक ने बताया कि इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य जिले की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना और राज्य स्तर के लिए मजबूत टीम तैयार करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ियों का ये उत्साह और शानदार फॉर्म भविष्य में हरिद्वार को राष्ट्रीय पटल पर भी नई पहचान दिलाएगा।

​इस मौके पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव आशुतोष शर्मा, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी विवेक मिश्रा और जॉइंट सेक्रेटरी गौरव गुप्ता सहित भारी संख्या में खेल अधिकारी, कोच, खिलाड़ी और अभिभावक आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *